डीग के मंदिर से अष्टधातु की प्राचीन मूर्तियां चोरी, 4 घंटे में खुलासा
ग्राम मांतूकी के मंदिर से चोरी हुई राधा-कृष्ण और लड्डू गोपाल की अष्टधातु की तीनों मूर्तियां कैथवाड़ा थाना पुलिस ने बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

डीग। जिले के ग्राम मांतूकी स्थित राधाकृष्ण मंदिर से अष्टधातु की तीन प्राचीन मूर्तियां चोरी होने की घटना का कैथवाड़ा थाना पुलिस ने महज चार घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई राधाजी, कृष्णजी और लड्डू गोपालजी की तीनों अष्टधातु की प्राचीन मूर्तियां भी बरामद कर ली गई हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक डीग शरण गोपीनाथ के. आईपीएस के निर्देशन में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कैथवाड़ा थाना पुलिस ने ग्राम मांतूकी के राधाकृष्ण मंदिर में हुई चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा किया।
पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर 2026 को मांतूकी निवासी इन्दर सिंह ने शाम 4:20 बजे कैथवाड़ा थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि गांव के राधाकृष्ण मंदिर से अज्ञात व्यक्ति राधाजी और कृष्णजी की अष्टधातु की प्राचीन मूर्तियों के साथ लड्डू गोपालजी की प्रतिमा चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा नंबर 191/2026 धारा 305 (डी) एवं 331 (4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. के निर्देशन में कैथवाड़ा थाना पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तत्काल गांव मांतूकी पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाई। मौके पर एमआईयू टीम को बुलाकर चांस प्रिंट भी लिए गए। इसके बाद पुलिस ने आसूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।
त्वरित अनुसंधान के दौरान पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान कर ली। पुलिस टीम ने मुकदमा दर्ज होने के महज चार घंटे के भीतर मांतूकी गांव से कैलाश पुत्र जयपाल, उम्र 46 वर्ष, जाति जाटव, निवासी ग्राम मांतूकी, थाना कैथवाड़ा को डिटेन किया। बाद में अनुसंधान के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी कैलाश की निशानदेही पर मंदिर से चोरी की गई राधाजी, कृष्णजी और लड्डू गोपालजी की अष्टधातु की तीनों प्राचीन मूर्तियां बरामद कर लीं। इस तरह कैथवाड़ा थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का चार घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ चोरी गई तीनों मूर्तियों की बरामदगी भी सुनिश्चित की।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
