महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव ने उपखंड अधिकारी अमित कुमार मीणा से शिष्टाचार मुलाकात कर डीग क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था, तमरेर से मधुबना जाने वाली सड़क की जर्जर स्थिति, बिजली व्यवस्था सहित अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों से उपखंड अधिकारी को अवगत कराया।

एडवोकेट स्वेता यादव ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से पेयजल संकट, खराब सड़क तथा अनियमित बिजली आपूर्ति जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जनहित से जुड़े इन मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया।

उपखंड अधिकारी अमित कुमार मीणा ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करवाने तथा जनहित से जुड़े मामलों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें स्थानीय समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story