डीग शहर में रविवार को भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत और किसान सेवा समिति की संयुक्त मासिक बैठक का आयोजन मुकन्दी मैरिज होम में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी लल्लूराम जांगिड़ उपस्थित रहे, जहां संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी दौरान सर्वसम्मति से सुनील खंडेलवाल को मीडिया जिला प्रभारी नियुक्त कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक का मुख्य केंद्र आगामी विशेष योग प्रशिक्षण शिविर रहा, जो 19 दिसंबर से 22 दिसंबर तक पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए जिला एवं तहसील स्तर से जिम्मेदार प्रतिनिधियों का चयन किया गया, जिसमें लल्लूराम जांगिड़, भगवान दास गुप्ता, गोपालराम सैनी, कैलाश जांगिड़, सुनील खंडेलवाल और अशोक लूथरा के नाम शामिल किए गए। सभी प्रतिनिधियों को संगठन की ओर से आधिकारिक रूप से प्रशिक्षण हेतु अनुमति प्रदान की गई।

बैठक में आगामी महीनों के लिए योग कक्षाओं का विस्तार, नए योग शिविरों के आयोजन तथा जनजागरूकता को बढ़ावा देने संबंधी प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में भगवान दास गुप्ता, गोपालराम सैनी, कैलाश जांगिड़, राकेश अरोड़ा, आशा शर्मा, ओमप्रकाश खंडेलवाल सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन के उद्देश्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया।

डीग में हुई इस बैठक ने संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और आगामी गतिविधियों के प्रति उत्साह को नई दिशा प्रदान की।

Updated On
Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story