भगवान सोमनाथ मंदिर पर प्रथम विदेशी आक्रमण के 1000 वर्ष तथा मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को डीग जिला मुख्यालय स्थित अगरदत्ता हनुमान महादेव जी मंदिर, नई सड़क डीग में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और मंदिर परिसर धार्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया।

इस अवसर पर प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान सोमनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में डीग जिला कलेक्टर मयंक मनीष, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजकुमार कस्वां, उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे।

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि आज पूरा देश सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मना रहा है। उन्होंने कहा कि एक हजार वर्ष पूर्व विदेशी आक्रांताओं ने भगवान सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण कर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा पर प्रहार किया था, जिसके बाद सनातन संस्कृति के पुरोधाओं ने मंदिर का पुनर्निर्माण कराया। उन्होंने कहा कि आज उसी पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है।

उन्होंने इस आयोजन के माध्यम से समाज में व्यापक संदेश देने के लिए देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। बेढ़म ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और भारतीय सभ्यता के गौरव से परिचित कराते हैं तथा समाज को अपनी सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं।

गृह राज्य मंत्री ने डीग जिला प्रशासन द्वारा किए गए भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व व्यक्ति के जीवन निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में भावना गांधी, सतीश बंसल, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, गिरीश शर्मा, दाऊ दयाल नसवारिया सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के माध्यम से डीग में धार्मिक चेतना, सांस्कृतिक गौरव और सनातन परंपरा के संरक्षण का संदेश प्रभावी रूप से सामने आया। आयोजन ने ऐतिहासिक विरासत के प्रति नई पीढ़ी में जागरूकता और सांस्कृतिक आत्मगौरव की भावना को और अधिक मजबूत किया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story