डीग जिले के ऐतिहासिक गांव सिनसिनी में बुधवार, 15 जुलाई को युवा खेल संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजसेवी रोहताश सिनसिनी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से 400 मीटर दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में शिवम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सीताराम द्वितीय और अंकित तृतीय स्थान पर रहे। वहीं ऊंची कूद प्रतियोगिता में आकाश ने प्रथम स्थान हासिल किया। राकेश ने द्वितीय तथा मानवेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार लंबी कूद प्रतियोगिता में राकेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नरेंद्र द्वितीय तथा पवन तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को उपस्थित लोगों ने सराहा।

कार्यक्रम के दौरान भामाशाह शिव कुमार ठेकेदार, धर्मवीर ठेकेदार, राहुल फौजदार, अजय सिंह थेरावर, गोविंद बंसल, कार्यकर्ता रोहतास चौधरी, हेमंत डॉक्टर, विनीत, हरेंद्र मास्टर, महेश शर्मा, मुकुल शर्मा, मोहकम, खेम सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story