डीग। 20 जुलाई को डीग जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीकरी उपखंड के गांव वाले बूढ़ली में रास्ते और घरों के आगे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया, जिसके बाद इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई।

नगर क्षेत्र के पूर्व विधायक वाजिब अली ने सरकार सहित स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह की कार्रवाई की जा रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि प्रशासन चुनिंदा लोगों को निशाना बना रहा है।

वाजिब अली ने प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि यदि प्रशासन वास्तव में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है तो सबसे पहले मुख्य बाजारों और प्रमुख सरकारी जमीनों पर कुंडली मारकर बैठे रसूखदारों के अवैध कब्जे हटाए जाएं। उन्होंने कहा कि सिर्फ गरीब ग्रामीणों के आशियाने उजाड़ना पूरी तरह पक्षपातपूर्ण है।

वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्रवाई को नियमानुसार बताया है। अधिकारियों के अनुसार अतिक्रमण हटाने से पहले विभाग की ओर से करीब 12 लोगों को आधिकारिक नोटिस जारी किए गए थे और उन्हें स्वयं कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई थी।

नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद भारी पुलिस जाब्ते के साथ प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। चस्पा किए गए नोटिस के आधार पर अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा रही।

प्रशासन की ओर से की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और पूर्व विधायक वाजिब अली के आरोपों के बाद क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story