डीग में पहली बार 23 से 29 अक्टूबर तक होगा श्रीकृष्ण लीला महोत्सव, ध्वजा पूजन के साथ शुभारंभ
लक्ष्मण मंदिर चौक पर आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण लीला महोत्सव की तैयारियों के तहत नगर परिषद सभापति व अन्य अतिथियों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चारण से ध्वजा पूजन किया गया।

डीग के मुख्य बाजार स्थित लक्ष्मण मंदिर चौक पर श्रीकृष्ण लीला महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित ध्वजा पूजन समारोह के दौरान पूजन अनुष्ठान करते अतिथि, जनप्रतिनिधि एवं आयोजक समिति के सदस्य।
डीग, 21 अक्टूबर। जल महलों की नगरी डीग में पहली बार शहर के मुख्य बाजार स्थित लक्ष्मण मंदिर चौक पर 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक श्रीकृष्ण लीला एवं भक्त चरितामृत का भव्य मंचन किया जाएगा। श्री बृज लठावन धाम रामलीला महोत्सव समिति डीग के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव को लेकर बुधवार को ध्वजा पूजन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नगर परिषद डीग के सभापति अर्पित गुप्ता मुख्य अतिथि, पुलिस उपाधीक्षक सीताराम बैरवा विशिष्ट अतिथि तथा पूर्व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अनिल कुमार गुप्ता अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे।
ध्वजा पूजन समारोह में आचार्य पंडित गणेश दत्त पाराशर के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। इस अवसर पर आयोजक समिति की ओर से अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट किए गए। ध्वजा पूजन के साथ ही 23 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण लीला एवं भक्त चरितामृत महोत्सव की तैयारियों के बीच धार्मिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहा।
समारोह में मुख्य अतिथि नगर परिषद डीग के सभापति अर्पित गुप्ता ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन सनातन धर्म की पहचान हैं। हमें समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करते रहना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि एडवोकेट अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन चरित्र मनुष्य को निष्काम कर्म करने का संदेश देता है। वहीं, विशिष्ट अतिथि पुलिस उपाधीक्षक सीताराम बैरवा ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति की आधारशिला हैं।
इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक एवं लक्ष्मण मंदिर के महंत पंडित मुरारी लाल पाराशर, राम कुमार शांडिल्य, एडवोकेट रमाकांत शर्मा, पंडित प्रकाश चंद पाराशर, उपसभापति प्रतिनिधि ऋषभ दुबे, सभासद रघुवीर सौनी, दाऊ दयाल नसवारिया, जगदीश टकसालिया, सुरेश शर्मा, सभासद चन्द्रशेखर महावर, सभासद राजकुमार कोली, सभासद प्रतिनिधि सुभाष सैनी, सभासद प्रतिनिधि महावीर सिंह एडवोकेट, हरिओम पाराशर, सुरेश पाराशर, लोका शर्मा, विष्णुकांत वशिष्ठ, रजनी शर्मा, केदार सौखिया, राकेश गोयल, राजू बर्फ वाले, प्रहलाद खण्डेलवाल, गोपाल बीड़ी वाले, गुलज़ारी सेठी, विष्णु मित्तल, छत्रपाल गुर्जर, सचिन शर्मा, महेश पंडित रविन्द्र भारद्वाज, पवन भारद्वाज, इन्द्रमोहन शर्मा, बबली शर्मा, पंकज सौखिया, खगेन्द्र खग्गू, लोकी शर्मा, पंकज पाराशर, काव्य पाराशर, मोहित पाराशर, रवि बौहरे, मनोज बीडी वाले और राम भरोसी राठौर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि मनोज पाराशर मनु ने किया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
