डीग: स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन का 7 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के मुख्यालय भरतपुर द्वारा आयोजित सात दिवसीय कैंप में 75 शिक्षक ले रहे हैं प्रशिक्षण।

डीग के एल.जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन बेसिक कोर्स के सात दिवसीय कैंप में मंचासीन मुख्य अतिथि राजीव चौधरी और अन्य गणमान्य व्यक्ति।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के मुख्यालय भरतपुर के डीग में आयोजित स्काउट मास्टर, कब मास्टर, गाइड कैप्टन बेसिक कोर्स के 7 दिवसीय कैंप में मुख्यातिथि राष्ट्रपति स्काउट रहे राजीव चौधरी, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी डीग ने स्काउटिंग के सिद्धांतों को जीवन में समाज सेवा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
कैंप संचालक ने राजीव चौधरी भरतपुर का परिचय देते हुए बताया कि उन्होंने भरतपुर, राजस्थान ही नहीं बल्कि भारत का मान विश्व स्काउट परिदृश्य में बढ़ाया है। उन्होंने वर्ष 1974 में 6 सदस्यीय भारतीय दल में राजस्थान स्काउट का प्रतिनिधित्व करते हुए जापान जंबूरी में भाग लिया तथा उस दौरान जापान, थाईलैंड और हांगकांग की यात्रा की। उस समय वे हायर सेकंडरी के विद्यार्थी थे।
राजीव चौधरी की प्राथमिक शिक्षा मौटसरी किला स्कूल भरतपुर में, उच्च प्राथमिक शिक्षा महाराजा बदन सिंह स्कूल भरतपुर में, उच्च माध्यमिक शिक्षा मल्टी पर्पज स्कूल भरतपुर में तथा स्नातक शिक्षा महारानी श्री जया कॉलेज में हुई। इसके बाद उन्होंने जयपुर व देहली में उच्च शिक्षा प्राप्त की। वे माध्यमिक शिक्षा में भी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। वर्तमान में वे मास्टर ऑफ कॉमर्स, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, बैचलर ऑफ लॉ, बैचलर ऑफ जर्नलिज्म तथा पीजी डिप्लोमा इन होटल एंड टूरिज्म जैसी उच्च शैक्षणिक उपाधियों से सुशोभित हैं।
उन्होंने सर्वप्रथम कब स्काउटिंग का कैंप बन बिहार कोठी में अटेंड किया। इसके बाद पेट्रोल लीडर यानी सेकंड क्लास स्काउट बने और फिर फर्स्ट क्लास स्काउट यानी राज्यपाल स्काउट का दर्जा प्राप्त किया। वर्ष 1973 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति स्वर्गीय बीबी गिरी से उन्हें राष्ट्रपति स्काउट सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान प्रांत की जम्बूरियों और भारत की जम्बूरियों में प्रथम स्थान प्राप्त कर भरतपुर का गौरव बढ़ाया।
कार्यक्रम में 75 स्काउट एवं गाइड शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अतिथियों में पंकज भूषण गोयल एडवोकेट, रिटायर्ड ताराचंद सिनसिनवार (DEO), राजेंद्र प्रसाद शर्मा (जिला सचिव), संतोष निर्वाण (बीकानेर), कल्पना शर्मा (CO गाइड), मुरारी लाल शर्मा, मदन गोपाल शर्मा (पूर्व सचिव), अनुराग पला, नंदकिशोर बैलारा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकुट बिहारी गुप्ता ने सफलतापूर्वक किया।
इस आयोजन ने स्काउटिंग के मूल्यों, अनुशासन और समाज सेवा की भावना को सुदृढ़ करते हुए प्रतिभागियों में नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को नई दिशा प्रदान की।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
