डीग, 4 अगस्त। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग के अध्यक्ष के निर्देशानुसार मंगलवार को डीग न्याय क्षेत्र के समस्त सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय "शोषण के खिलाफ आवाज उठाओ, स्वयं अपने रक्षक बनो — अच्छा स्पर्श, बुरा स्पर्श: फर्क समझो, सुरक्षित रहो" रहा, जिसमें न्यायिक अधिकारियों एवं लीगल डिफेंस काउंसिल के सदस्यों ने विद्यार्थियों को कानून और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया।

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला एवं सेशन न्यायाधीश हेमराज गौड़, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राम किशन शर्मा तथा डिप्टी चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल राजेन्द्र शर्मा ने विद्यार्थियों को जानकारी दी। इस अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश हेमराज गौड़ ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वयं की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना और शोषण के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाना ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है।

राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती सरोज मीणा तथा चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल, डीग विनोद शर्मा ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। वहीं डीएल गुप्ता सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पुरानी डीग में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रेनू सकीत ने जागरूकता सत्र का आयोजन किया।

इसी क्रम में विकास बाल विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नमो नारायण मीणा ने विद्यार्थियों को कानून एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। वहीं गांव परमदरा में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती भाविका कुलहरि ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। ग्रामीण बीएसएससी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट जेजेबी बोर्ड, डीग द्वारा बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

विद्यालयों में आयोजित इन विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को शोषण के प्रति सजग रहने, अच्छा और बुरा स्पर्श पहचानने तथा अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story