डीग जिले के एक सरकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य के विरुद्ध दुष्कर्म का गंभीर आपराधिक मामला सामने आने के बाद शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कड़ा प्रशासनिक रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मंत्री मदन दिलावर ने विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपी प्रधानाचार्य रणधीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट को दिए हैं।

आरोपी रणधीर सिंह डीग ब्लॉक स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरौली चौथ में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात है। इस प्रधानाचार्य के खिलाफ भरतपुर जिले के उद्योग नगर थाने में एक युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाते हुए प्राथमिकी यानी एफआईआर दर्ज कराई है। एक लोक सेवक और संस्था प्रधान के विरुद्ध नैतिक अधोपतन तथा अत्यंत गंभीर धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज होने को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बेहद संजीदगी से लिया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शिक्षण संस्थानों में इस तरह का आचरण और अनैतिक कृत्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग की गरिमा बनाए रखने और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ तुरंत निलंबन की सख्त कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story