डीग: जनगणना 2027 को लेकर शीला जोशी स्कूल ने निकाली जन जागरूकता रैली
विद्यार्थियों ने नारों और शुभंकर 'प्रगति' व 'विकास' के माध्यम से ग्रामीणों को डिजिटल जनगणना और स्वजनगणना के महत्व के प्रति जागरूक किया।

डीग के बहज में जनगणना 2027 जागरूकता रैली के दौरान बैनर थामे प्रधानाचार्य मुकुट बिहारी शर्मा, शिक्षक और विद्यार्थी।
डीग ब्लॉक के पीएम श्री श्रीमती शीला जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहज में जनगणना 2027 को लेकर जनजागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकुट बिहारी शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। रैली में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ग्रामीणों को जनगणना 2027 के प्रति जागरूक किया तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपनी भागीदारी निभाने का संदेश दिया।
विद्यालय के जनगणना सुपरवाइजर प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने ग्राम पंचायत बहज के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूमकर स्वजनगणना और मकान जनगणना के बारे में लोगों को जानकारी दी। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने “सटीक जनगणना, देश का मान”, “हमारी जनगणना हमारी पहचान” और “जनगणना से जनकल्याण” जैसे नारों के माध्यम से जनगणना 2027 के डिजिटलीकरण, स्वजनगणना और मकान गणना के महत्व को समझाया।
प्रधानाचार्य मुकुट बिहारी शर्मा ने बताया कि जनगणना 2027 का मुख्य नारा “जनगणना से जन कल्याण” है, जो इसके मूल उद्देश्य को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी, जिसका लक्ष्य वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करना है। रैली के दौरान “जनगणना से जन कल्याण”, “जन-जन की भागीदारी, विकसित भारत की तैयारी”, “सही गिनती, सही विकास”, “हमारा गौरव, हमारी पहचान; सटीक जनगणना, देश का मान” तथा “छूटे न कोई भी इंसान, जनगणना है सबका सम्मान” जैसे नारों के माध्यम से आमजन को जनगणना के उद्देश्य और महत्व से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जनगणना 2027 के आधिकारिक शुभंकर “प्रगति” और “विकास” की जानकारी भी दी गई। “प्रगति” महिला प्रगणक तथा “विकास” पुरुष प्रगणक के रूप में डिजिटल और समावेशी जनगणना का प्रतिनिधित्व करते हैं।
जनजागरूकता रैली में कुलदीप सिंह उपप्राचार्य, केदार नाथ शर्मा, दीपक कुमार वर्मा, उमा देवी, अजय यादव, आशा कुमारी, रमाकांत सिंघल, संजना, बबली गुप्ता, नंदकिशोर, सत्येंद्रपाल, मदन मोहन, भूपेंद्र, अशीष देशवाल, राजू भारद्वाज, हरिओम शर्मा और भवानी शंकर सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। रैली ने ग्रामीण क्षेत्र में जनगणना 2027 के प्रति व्यापक जागरूकता पैदा करते हुए डिजिटल और समावेशी भारत के संदेश को मजबूत किया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
