डीग में नवनिर्वाचित सरपंच नरपाल सिंह यादव का सम्मान, कार्यशैली सराही
सुनील गुप्ता ने स्टाफ के प्रति पारिवारिक व्यवहार और सम्मानजनक वेतन को सराहा, बताया कि उनकी पत्नी ने 19 साल पहले और बेटी ने इसी वर्ष वहां से बी.एड. किया।

डीग में सुनील गुप्ता और ममता अग्रवाल ने नरपाल सिंह यादव को सम्मान स्वरूप सरस्वती तस्वीर भेंट की।
डीग, 24 नवंबर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ डीग के जिला उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने विवेकानन्द शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक एवं नवनिर्वाचित सरपंच नरपाल सिंह यादव का उनके परिजनों सहित अपने निज निवास पर सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने यादव के शिक्षकों के प्रति व्यवहार, कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन देने और उनके साथ पारिवारिक संबंध बनाए रखने की कार्यशैली की सराहना की।
सुनील गुप्ता ने बताया कि 19 वर्ष पूर्व उनकी धर्मपत्नी ने विवेकानन्द शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, बीबीरानी, अलवर से बी.एड. किया था। उस समय उन्होंने भी इसी महाविद्यालय में शिक्षण कार्य किया था। इसी दौरान उनका नरपाल सिंह यादव से परिचय हुआ और उनके कार्य व्यवहार को करीब से जानने का अवसर मिला।
गुप्ता के अनुसार, नरपाल सिंह यादव का अपने शिक्षकों के प्रति व्यवहार परिवार के सदस्यों जैसा रहता है। वे स्वयं उनके व्यवहार से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि यदि सभी संस्थानों के निदेशक अपने शिक्षकों के प्रति ऐसा व्यवहार अपनाएं तो बेरोजगारों का रुझान सरकारी नौकरी की ओर कम हो सकता है। यादव अपने कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन भी देते हैं, जिससे कर्मचारी और उनके परिवार आसानी से जीवनयापन कर सकते हैं। यही वजह है कि उनके संस्थान में कर्मचारी कई वर्षों से कार्यरत हैं।
सुनील गुप्ता ने बताया कि निदेशक गिर्राज जी के परम भक्त हैं और प्रतिमाह परिक्रमा लगाने आते हैं। इसी दौरान अब वे उनसे मिलने उनके निज निवास पर भी पहुंचते हैं। गिर्राज परिक्रमा के दौरान नवनिर्वाचित सरपंच के रूप में नरपाल सिंह यादव जब अपने परिजनों के साथ उनके निवास पर पहुंचे तो सुनील गुप्ता ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती ममता अग्रवाल और अन्य परिजनों के साथ उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर नरपाल सिंह यादव और उनके परिजनों को साफा, दुपट्टा तथा प्रतीक चिह्न के रूप में मां सरस्वती जी की तस्वीर भेंट की गई। गुप्ता ने यह भी बताया कि उनकी बेटी वैभवी गुप्ता ने भी इसी वर्ष यादव के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय से निःशुल्क बी.एड. किया है।
सम्मान समारोह के दौरान नरपाल सिंह यादव के भाई बृजकिशोर, रत्नेश एवं नीरज के साथ सरला, अनीता, सीमा, मोक्ष, मोहित, मयंक, अंकिता एवं आयुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक के शिक्षकों और कर्मचारियों के प्रति व्यवहार तथा वर्षों से कायम पारिवारिक संबंधों का उल्लेख किया गया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
