आमजन को स्थानीय स्तर पर त्वरित राहत उपलब्ध कराने और विभिन्न राजकीय सेवाओं एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं का सुगम लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आगामी 15 जून, 2026 को डीग जिले के विभिन्न चिन्हित स्थानों पर ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ये शिविर उपखंड डीग के कौरेंर, कुम्हेर के पाहुआ, कामां के सुनहरा, पहाड़ी के कठोल तथा सीकरी के पालका स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही बृज नगर उपखंड के सादपुरी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में भी ग्रामीण सेवा शिविर लगाया जाएगा।

इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं और सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है, जिससे बड़ी संख्या में आमजन को लाभ मिलने की संभावना है। प्रशासन की यह व्यवस्था स्थानीय स्तर पर सुविधाओं की पहुंच को अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story