डीग, 31 जनवरी: राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के जागरूकता कार्यक्रम के तहत शनिवार को भरतपुर रोड़ स्थित बिजली घर के पास मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्यरत श्रमिक महिलाओं के साथ चर्चा कर जानकारी दी गयी।


मल जल प्रबंधन एवं एफएसटीपी प्लांट की कार्यप्रणाली

केप आरयूआईडीपी के सहायक सामाजिक विकास एवं जैंडर सपोर्ट प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि:

  • "कुछ समय पश्चात आपके घरों के सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले मल जल को टैंकों में भरकर मालीपुरा रोड गोवर्धन गेट में बनाये गए एफएसटीपी प्लांट में ले जाया जाएगा।"
  • "वहां इसको ट्रीट कर खाद बनाया जाएगा खाद को खेती में उपयोग में लिया जाएगा एवं शोधित पानी को नगर परिषद में स्थित पेड़ पौधों में काम में लिया जाएगा।"

स्वच्छ वातावरण और आगामी लाभ

इससे जो गंदगी होती थी उससे निजात मिलेगी व वातावरण स्वच्छ रहेगा साथ ही उपस्थित महिलाओ को स्वच्छता में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

प्रदीप कुमार शर्मा ने महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि:

  • "सार्वजनिक स्थानो मोहल्लो आदि में गंदगी नही फैलाये।"
  • "ये शहर हम सब का है इसको गंदगी मुक्त रख कर अपना सहयोग दे।"
  • "जिस तरह हम अपने घर को साफ सुथरा रखते हैं उसी तरह शहर को स्वच्छ रखे।"

सरकारी योजनाएं एवं कचरा निस्तारण

महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं महिलाओं को नगर परिषद द्वारा संचालित कचरा गाड़ी में ही कचरे को डालने एवं साफ सफाई एवं स्वच्छता का पूरा ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्यरत अनेक श्रमिक महिलाएं उपस्थित थी।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story