डीग 22 फरवरी शहर के सेठी मौहल्ला स्थित स्थानीय प्रेम भारती विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को "रोबो एक्सपो 2026" का आयोजन एडीशन एसपी अखिलेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस दौरान अतिथियों द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जहां स्थानीय विद्यालय के संस्थापक सोहन लाल शर्मा प्रेम ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।

विद्यार्थियों की तकनीकी प्रतिभा और मुख्य आकर्षण

  • इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विशेष रोबोटिक्स प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए।
  • कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण ह्यूमनॉइड रोबोट का लाइव प्रदर्शन रहा।
  • जिसने मानव जैसी गतिविधियों से दर्शकों को चौंका दिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू कराया गया।

अतिथियों के विचार और प्रेरणा

इस अवसर पर एडीशन एसपी अखिलेश शर्मा ने कहा कि "ऐसे आयोजनों से छात्रों को नए विचारों को सोचने, अन्वेषण करने और दैनिक जीवन की समस्याओं के लिए तकनीकी समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित करती है।"

डॉ जीतेन्द्र सिंह ने कहा कि "इस तरीके के आयोजन छात्रों में जिज्ञासा जगाने, सीखने और बढ़ावा देने की सोच को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।"

उपस्थित गणमान्य अतिथि

इस अवसर पर निम्नलिखित गणमान्य लोग उपस्थित थे:

  • आईपीएस चिराग जैन, पीएमओ डॉ जीतेन्द्र सिंह, भाजपा नेता लखपत गुर्जर
  • हरपाल सौलंकी, हरेन्द्र सिंह खरगू, राजेश चन्सोरिया, इन्द्रमोहन शर्मा
  • मनोज बीड़ी वाले, विद्यालय के व्यवस्थापक शिवम उपाध्याय, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश
  • पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ताराचंद सिनसिनवार, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी
  • विनीता पचौरी, संजू पचौरा, कपिल गांधी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story