डीग। डीग शहर के गोवर्धन मोड स्थित संतोषी मंदिर के सामने रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों को एक अज्ञात चौपहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तुरंत डीग जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉ. हिमांशु पाराशर और उनकी टीम ने उनका उपचार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तबेला मोहल्ला निवासी 54 वर्षीय बनवारी खंडेलवाल उर्फ पप्पी और ब्रह्मचारी मोहल्ला निवासी 70 वर्षीय दाऊ दयाल ब्रह्मचारी रविवार सुबह करीब 5 बजे डीग-गोवर्धन मार्ग पर सैर के लिए निकले थे। इसी दौरान गोवर्धन की ओर से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दाऊ दयाल ब्रह्मचारी के सिर में गंभीर चोट आई, जिस पर चिकित्सकों द्वारा टांके लगाए गए और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, बनवारी खंडेलवाल की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भरतपुर रेफर कर दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है। यह घटना क्षेत्र में सुबह की सैर के लिए निकलने वाले लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story