डीग- 28 जनवरी को शहर के किरन कॉन्वेंट स्कूल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम मुख्य अतिथि पूर्व सीडीपीओ मोहन स्वरूप पाराशर और उमेश पाराशर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ

  • मुख्य अतिथि ने ध्वजा फहरा कर ओर सरस्वती जी को दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
  • विद्यालय के छोटे-बड़े विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम ओर देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुति दी गई।

मेधावी छात्र एवं उत्कृष्ट परिणाम सम्मान

अध्यक्ष द्वारा सत्र 2024-25 में राजस्थान 10वीं बोर्ड में राजस्थान 5th एवं 13th स्टेट मेरिट में आने पर विद्यालय की छात्रा निहारिका ओर हितांशी को सम्मानित कर उनको आगे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने विद्यालय परिवार को भी लगातार 5 वर्षों से डीग में सबसे टॉप रिजल्ट देने पर विद्यालय स्टॉफ और प्रबंधक कृष्ण बल्लभ शर्मा को सम्मानित किया ओर आगे भी निरंतर आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी।

प्रेरक उद्बोधन एवं संचालन

कार्यक्रम की अध्यक्ष मोहन स्वरूप पाराशर ओर उमेश पाराशर ने बच्चों को सफल होने एवं मन लगाकर पढ़ाई करने और गुरुजनों एवं माता पिता का सम्मान करने की दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम के संचालक दीपक चौहान ने किया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story