शहर के कामां रोड स्थित अमर टाकिज में आयोजित श्री राम कथा महोत्सव के चतुर्थ दिवस भागवत प्रवक्ता पूज्य पंडित मुरारी लाल पाराशर ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, सत्यनिष्ठा, कर्तव्यपरायणता और आदर्श चरित्र का प्रतीक है, जो सदियों से भारतीय समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। उन्होंने कहा कि श्री राम कथा व्यक्ति को आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देने के साथ उसके विवेक को जाग्रत रखने में भी सहायक होती है।

कथा के दौरान पंडित मुरारी लाल पाराशर ने कहा कि काम, क्रोध, लोभ, मद और मत्सर जैसे विकार कलिमल कहलाते हैं और इनसे बचने का सहज एवं प्रभावी साधन श्री राम कथा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से जीवन में धर्म, संयम और सदाचार अपनाने का आह्वान किया।

इस दौरान डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेष सिंह भी कथा स्थल पहुंचे और श्रद्धापूर्वक कथा श्रवण किया। आयोजन समिति की ओर से विधायक डॉ. शैलेष सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में दिनेष अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, सुभाष चंद अग्रवाल, मधु अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, हनी गोयल, शुभम अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, अक्षित अग्रवाल, अरनव अग्रवाल, अद्वैत अग्रवाल, रुत्विक अग्रवाल, शार्विल अग्रवाल और दिलीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्त मौजूद रहे। कथा महोत्सव के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story