डीग जिले के कस्बा ब्रजनगर बाईपास रोड स्थित आनंद भवन में राजेश पायलट किसान संगठन द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

इस अवसर पर राजेश पायलट किसान संगठन के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह नौंगावा ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने 18 वर्ष की आयु वाले युवाओं को मतदान का अधिकार दिलाकर लोकतंत्र को नई मजबूती प्रदान की। उन्होंने देश में दूरसंचार और सूचना क्रांति की नींव रखी तथा पंचायत राज व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए। उन्होंने युवाओं को राजनीति और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण प्रयास किया।

प्रताप सिंह नौंगावा ने कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच और आधुनिक भारत के निर्माण की दिशा में किए गए कार्य आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम में पूर्व जिला सचिव सुबान खान, सुनील सैनी, शुभम बंसल, कन्हैया गुर्जर, गोरधन सिंह, गोपी गुर्जर सहित संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्वर्गीय राजीव गांधी के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story