डीग में रेलवे यात्रियों के लिए लंबे समय से उठ रही मांग सोमवार 13 जुलाई को पूरी हो गई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गिरीश शर्मा द्वारा आरक्षण खिड़की (रिजर्वेशन काउंटर) खुलवाने की मांग को लेकर डीआरएम उत्तर मध्य रेलवे आगरा के नाम खून से पत्र लिखकर ज्ञापन देने के तीन दिन बाद डीआरएम उत्तर मध्य रेलवे आगरा ने डीग में आरक्षण खिड़की (रिजर्वेशन काउंटर) खोल दिया।

गिरीश शर्मा ने बताया कि 17 जुलाई को प्रस्तावित उद्घाटन से पहले ही सोमवार 13 जुलाई को आरक्षण खिड़की (रिजर्वेशन काउंटर) शुरू कर दिया गया। रिजर्वेशन काउंटर खुलने से डीगवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर लोगों ने मिठाई बांटकर डीआरएम उत्तर मध्य रेलवे आगरा और गिरीश शर्मा को बधाई दी।

रिजर्वेशन काउंटर शुरू होने के बाद अब डीगवासियों को रेलवे आरक्षण कराने के लिए गोवर्धन और अलवर नहीं जाना पड़ेगा। काउंटर खुलते ही सोमवार को यात्रियों ने सात रेलवे रिजर्वेशन कराए और यात्रा का लाभ उठाया। आरक्षण सुविधा शुरू होने से स्थानीय यात्रियों को सीधे डीग में ही रेलवे टिकट आरक्षित कराने की सुविधा मिल गई है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story