अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित 75 अमृत भारत स्टेशनों में डीग रेलवे स्टेशन को भी शामिल किया गया है। करोड़ों रुपये की लागत से स्टेशन का सौंदर्यकरण और आधुनिक सुविधाओं के साथ व्यापक विकास कराया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल स्थित डीग रेलवे स्टेशन का आधुनिक सुविधाओं के साथ व्यापक विकास किया गया है। राजस्थान के डीग जिले में स्थित इस स्टेशन का विकास कार्य लगभग 15.24 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण किया गया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह ने कहा कि डीग रेलवे स्टेशन पर अभी भी विकास की और संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि पहले रेल एक-एक दिन देरी से चलती थी, लेकिन जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की कमान संभाली है, तब से रेल सही समय पर आ रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष गिरीश शर्मा डीग से दिल्ली के लिए शटल रेल सेवा शुरू कराने की मांग को लेकर स्टेशन पर लगभग 785 दिन तक धरने पर बैठे रहे। इस पर आगरा मंडल के डीआरएम गगन गोयल ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही डीग से दिल्ली शटल रेल सेवा शुरू की जाएगी।

डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीग और भरतपुर दोनों जिलों में हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए हैं और इन पर कार्य तेजी से चल रहा है।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश बंसल, राजेंद्र खंडेलवाल, ललित तिवारी, राकेश गिरसे, अमरनाथ गुप्ता, दाऊ दयाल नसवारिया, राहुल लवानिया, गिरीश शर्मा, पवन खंडेलवाल, खेमचंद कोली और गौरव सोनी सहित बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी, अधिकारी और शहरवासी उपस्थित रहे। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत डीग रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास क्षेत्र में रेल अवसंरचना को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Updated On
Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story