भारतीय युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गिरीश शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को शहरवासियों ने आगरा डीआरएम उत्तर मध्य रेलवे के डीग आगमन पर रेलवे आरक्षण खिड़की (रिजर्वेशन काउंटर) शुरू कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि डीग जिले में रेलवे आरक्षण खिड़की नहीं होने के कारण जिलेवासियों को टिकट आरक्षण के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में रिजर्वेशन कराने के लिए लोगों को गोवर्धन और अलवर जाना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों दोनों की अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती है।

शहरवासियों ने ज्ञापन के माध्यम से डीग में शीघ्र रेलवे आरक्षण खिड़की शुरू कराने की मांग रखी। इस पर डीआरएम ने मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

इस दौरान विजय अरोड़ा, धर्मवीर शर्मा, हरदेव शर्मा, बंटी विवेक, टोनी, सौरव, पुष्कर और रौनक सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। डीग में रेलवे आरक्षण खिड़की की मांग को लेकर दिया गया यह ज्ञापन जिलेवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्या को प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से रखने का प्रयास माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story