डीग 17 फरवरी। शहर के हनुमान मोहल्ला स्थित कोली समाज की बस्ती में दो गरीब बच्चियों की शादी संपन्न हुई।

पारिवारिक स्थिति का विवरण

एक बच्ची जो की गरीब है जिसके पिता बहुत ही निर्धन है, आय का कोई स्रोत नहीं है और वह चार बहने हैं, भाई भी नहीं है। दूसरी बच्ची जिसके पिता नहीं है, मां भी दिव्यांग है और एक भाई है वह भी दिव्यांग है।

पूनम शर्मा की पहल और सहयोग

पूर्व पंचायत समिति सदस्य पूनम शर्मा की पहल पर गृहस्थी का सामान दिया गया। गुरुजी लोकेश शर्मा के सानिध्य में एवं साथ मै भामाशाह डॉक्टर जितेंद्र सिंह फौजदार, सौरभ जैन, काजल जैन, योगेश शर्मा जयपुर, आलोक आगरा, नरेश ककड़ा वाले, देवेंद्र ठेकेदार, दीपक, दीपांशु खंडेलवाल एवं संतों महमदपुर आप सभी के सहयोग से यह पुनीत कार्य किया गया।

भेंट की गई सामग्री की सूची

"दोनों को अलग-अलग 11 साड़ियां, एक साल, एक बेडशीट, एक डबल बेड का कंबल, 25 किलो चीनी, एक रिफाइंड का पीपा, 25 किलो आटा, 11 किलो बेसन, एक सिलाई मशीन, एक प्रेशर कुकर, एक जोड़ी पायल, एक सोने की बाली, एक जोड़ी बिछुआ, ₹1100 नगद वह कुछ गिफ्ट परिवार को भेंट किया।"
Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story