डीग। यातायात सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ डीग जिला पुलिस ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया। जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. के निर्देशन में जिले भर में चलाए गए इस अभियान के दौरान मॉडिफाइड पटाखा छोड़ने वाले साइलेंसर लगाकर सड़कों पर हुड़दंग करने वाली मोटरसाइकिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, यह विशेष अभियान सायं 5:00 बजे से 8:00 बजे तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया। अभियान के तहत थानाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में नाकाबंदी कर सघन वाहन चेकिंग की। इस तीन घंटे की विशेष कार्यवाही के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 20 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

मॉडिफाइड साइलेंसर वाली मोटरसाइकिलों के खिलाफ की गई कार्रवाई में थाना पहाड़ी क्षेत्र में 5, थाना सीकरी में 4, थाना कामा में 4, थाना गोपालगढ़ में 3, थाना सदर डीग में 2, थाना कोतवाली डीग में 1 और थाना कैथवाड़ा में 1 मोटरसाइकिल के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़कों पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर आमजन को परेशान करने वाले और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले हुड़दंगियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि आम नागरिक और राहगीर सुरक्षित व शांतिपूर्ण माहौल में आवागमन कर सकें।

डीग पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न करवाएं। नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों को सीज कर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story