डीग, 10 मई। लोगों को सड़क सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से डीग जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन में चलाए जा रहे “जीवन रक्षा सड़क सुरक्षा अभियान” के तहत डीग सीओ सीताराम बैरवा के सुपरविजन में सदर थाना प्रभारी विजय सिंह मीणा के नेतृत्व में गोद लिए गांव अऊ में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने वाहन चालकों को हेलमेट के उपयोग के लिए प्रेरित किया तथा बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को वापस घर भेजकर हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की समझाइश दी।

इससे पूर्व गांव में शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। शिविर के दौरान पुलिस उपाधीक्षक सीताराम बैरवा ने “जीवन रक्षा सड़क सुरक्षा अभियान” के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों और उनसे होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों की पालना अत्यंत आवश्यक है।

वहीं सदर थाना प्रभारी विजय सिंह मीणा ने अभियान के तहत गोद लिए गांव अऊ में आमजन को समझाइश देते हुए वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात नहीं करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा शराब पीकर और ओवर स्पीड में वाहन नहीं चलाने की अपील की। उन्होंने लोगों से अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हेलमेट खरीदने और नियमित रूप से उपयोग करने का आग्रह भी किया।

डीग पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित कर रहा है, जिससे सड़क हादसों में कमी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story