डीग जिले में अवैध खनन के खिलाफ जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. (IPS) के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन पृथ्वी' अभियान के अंतर्गत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना जुरहरा और डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से एक प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन कर रहे 6 ट्रैक्टरों को मय ट्रोली जब्त किया है और मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटना के अनुसार, पकड़े गए सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में ओवरलोड केशर और गिट्टी भरी हुई थी। जांच में पाया गया कि चालक इन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बिना किसी वैध रवन्ना के अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन कर रहे थे। यह कृत्य धारा 303(2) बी.एन.एस. एवं 41/42 एम.एम.डी.आर. एक्ट के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अवैध खनन सामग्री से लदे 6 ट्रैक्टर मय ट्रॉलियों को जब्त कर थाना जुरहरा में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस की इस कठोर कार्रवाई ने जिले में अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मचा दिया है और प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story