पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के निर्देशन में डीग पुलिस द्वारा जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन पृथ्वी’ ने 125 दिनों में जिले में अवैध खनन गतिविधियों में लिप्त माफियाओं के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के तहत डीग पुलिस ने खनिज विभाग और परिवहन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अवैध खनन, निर्गमन और भंडारण के खिलाफ अभूतपूर्व कार्रवाई करते हुए कई महत्वपूर्ण परिणाम दर्ज किए हैं।

पिछले 125 दिनों के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध खनन, निर्गमन और भंडारण के विरुद्ध कुल 102 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। डीग पुलिस की थाना एवं विशेष टीमों ने लगातार दबिश देकर अवैध खनन में संलिप्त 141 अभियुक्तों एवं मुलजिमों को गिरफ्तार किया है। वहीं अवैध खनन और परिवहन में प्रयुक्त 151 वाहनों, जिनमें ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर, हाईवा, टेलर, पोकलेन और जेसीबी शामिल हैं, को जब्त कर उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।

अभियान के दौरान ओवरलोडिंग पर भी प्रभावी कार्रवाई की गई। मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत खनन सामग्री की ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 95 भारी वाहनों, जिनमें हाईवा, डंपर, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अन्य वाहन शामिल हैं, को जब्त किया गया। इसके साथ ही ओवरलोडिंग के लिए वाहनों पर अवैध रूप से बढ़ाई गई अतिरिक्त बॉडी को मौके पर ही ध्वस्त किया गया।

आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में अवैध खनन के विरुद्ध कुल 38 प्रकरण दर्ज किए गए थे, जिनमें 59 मुलजिमों को गिरफ्तार कर 42 वाहन, जिनमें पोकलेन मशीन, जेसीबी, डंपर आदि शामिल थे, तथा 203 टन अवैध पत्थर जब्त किया गया था। वर्ष 2025 में कुल 18 प्रकरण दर्ज कर 21 मुलजिमों को गिरफ्तार किया गया तथा 22 वाहनों के साथ 125 टन अवैध पत्थर जब्त किया गया। वर्ष 2026 में अब तक कुल 113 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 18 मार्च से अब तक दर्ज 102 प्रकरण शामिल हैं। इस अवधि में 141 मुलजिमों को गिरफ्तार कर 165 वाहनों को जब्त किया गया तथा 4628 टन अवैध खनिज पत्थर जब्त किया गया है।

पुलिस विभाग के अनुसार वर्तमान पुलिस अधीक्षक डीग शरण गोपीनाथ के. द्वारा जिले का पदभार ग्रहण करने के बाद चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन पृथ्वी’ के तहत मात्र चार माह में कुल 102 प्रकरण दर्ज किए गए। इस दौरान 141 मुलजिमों को गिरफ्तार कर अवैध खनन में प्रयुक्त 151 वाहनों को जब्त किया गया तथा 4105 टन अवैध खनिज पत्थर बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि ‘ऑपरेशन पृथ्वी’ का मुख्य उद्देश्य जिले की प्राकृतिक संपदा का संरक्षण करना तथा अवैध खनन के माध्यम से पनपने वाले अपराधों पर प्रभावी रोक लगाना है। डीग पुलिस की प्राथमिकता जिले से अवैध खनन के पूरे तंत्र को जड़ से समाप्त करना है। इसके लिए जिले के बॉर्डर क्षेत्रों और पहाड़ियों के आसपास इंटेलिजेंस नेटवर्क को भी सक्रिय किया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति या समूह अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story