डीग में 'ऑपरेशन काउण्टडाउन': साइबर ठगी गैंग के सरगना समेत 15 गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपियों से 28 करोड़ की ठगी, 500 फर्जी बैंक खातों और 1500 सिम कार्ड के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक बैंकर और सिम POS को पकड़ा है।

तस्वीर में डीग पुलिस अधिकारी ऑफिस में बैठकर दस्तावेजों की जांच करते हुए नजर आ रहे हैं।
डीग में साइबर ठगों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन काउण्टडाउन’’ के तहत पुलिस को बड़ी कार्रवाई में सफलता मिली है। जिला पुलिस अधीक्षक डीग शरण गोपीनाथ के निर्देशन में पुलिस थाना कैथवाडा और जिला डीएसटी टीम डीग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चैन बनाकर फर्जी बैंक खाते और फर्जी सिम कार्ड साइबर ठगों को उपलब्ध कराने वाली अंतरराज्यीय गैंग के सरगना सहित 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 24 मोबाइल फोन मय 27 सिम कार्ड, 54 अन्य सिम कार्ड, 37 खाली रेपर सिम कार्ड, 01 लैपटॉप, 10 एटीएम कार्ड, 06 बैंक पासबुक, 02 चेक बुक और 1 फर्जी आधार कार्ड जब्त किया है। इसके अलावा साइबर ठगी की राशि से खरीदी गई 01 स्कॉर्पियो, 01 थार, 01 क्रेटा और 01 बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। आरोपियों के कब्जे से ₹85,600 नकद बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 200 से अधिक म्यूल अकाउंट का रिकॉर्ड प्राप्त होना पाया गया है। इन बैंक खातों का उपयोग कमीशन पर साइबर ठगी की राशि प्राप्त करने के लिए किया जाता था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के विरुद्ध एनसीआरपी पोर्टल पर फ्रॉड संबंधी 287 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें लगभग 28 करोड़ रुपये की साइबर ठगी होना पाया गया है।
पुलिस के अनुसार साइबर ठगों की यह गैंग अब तक करीब 500 बैंक खाते और 1500 फर्जी सिम कार्ड राजस्थान और हरियाणा के साइबर ठगों को उपलब्ध करा चुकी है। कार्रवाई में एक बैंकर राजकुमार और फर्जी सिम उपलब्ध कराने वाले एक सिम पीओएस अंकुश सक्सेना को भी गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में मोहित पुत्र सुरेन्द्र कुमार, उम्र 29 साल, जाति वैश्य, निवासी सेक्टर 03 फरीदाबाद, थाना सेक्टर 03 फरीदाबाद, हरियाणा; इरसाद पुत्र मुबीन, उम्र 24 साल, जाति मेव, निवासी दाहना, थाना बिछोर, जिला नूहॅ मेवात, हरियाणा; शिवम नामदेव पुत्र रामकिंकर नामदेव, उम्र 25 साल, जाति नामदेव, निवासी म0न0-ए 19, गली न0 01, सेक्टर 91 फरीदाबाद, थाना नवीनगर फरीदाबाद, हरियाणा; अंकित पाल पुत्र नेत्रपाल, उम्र 22 साल, जाति गडरिया, निवासी म0न0-104 रूपनगर, हर्ष विहार, जैदपुर बदरपुर, थाना बदरपुर, नई दिल्ली; रफीक पुत्र हमीद, जाति कुरैशी मुसलमान, उम्र 48 साल, निवासी अमीनाबाद उर्फ फुसैता, थाना बिछोर, जिला नूह मेवात, हरियाणा शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में नरेन्द्र कुमार उर्फ बागडी पुत्र हनूमाना राम, उम्र 27 साल, जाति जाटा, निवासी आलसर, थाना राजलदेसर, जिला चूरू, राज0, हाल निवासी मकान नं0 517, वैशाली नगर, जयपुर; आशीष पुत्र जिलेसिंह, उम्र 27 साल, जाति यादव, निवासी रघूनाथपुरा, थाना मांडन, जिला कोटपूतली बहरोड; सारूख पुत्र सहजाद, जाति फकीर, उम्र 27 साल, निवासी दीप सिटी, हाजरा मस्जिद, पुलिस थाना ट्रोनिका सिटी, लोनी, गाजियाबाद, उ0प्र0; हर्ष शर्मा पुत्र बबलू, जाति ब्राहमण, उम्र 23 साल, निवासी रूपनगर, लोनी, गाजियाबाद; तथा अंकुश सक्सेना पुत्र सूर्यप्रकाश सक्सेना, जाति कायस्थ, उम्र 38 साल, निवासी 175 जनता फ्लेट, जीटीबी एन क्लेब, दिल्ली, पुलिस थाना नंद नगरी, दिल्ली, सिम पीओस शामिल हैं।
इसके अलावा साकिफ पुत्र युनस, जाति सलमानी मुसलमान, उम्र 28 साल, निवासी मकान नं0 439, पीर बाबूदीन, हापुड, थाना हापुड कोतवाली; राजकुमार पुत्र सुरेश कुमार, जाति जाटव, उम्र 36 साल, निवासी छलेरा, गली नं0 1, मकान नं0 170, सेक्टर 44, थाना सेक्टर 39, ग्रेटर नोएडा, बैंकर; परवेज खान पुत्र भूरू खान, जाति मेव, उम्र 28 साल, निवासी एडवर्ड मानपुर, थाना सीकरी, जिला डीग; हजरत बिलाल पुत्र हक्कू, उम्र 35 साल, जाति मेव, निवासी बामनी, थाना जुरहरा, जिला डीग; और मुस्तुफा खान पुत्र जाकर, उम्र 24 साल, जाति मेव, निवासी बामनी, थाना जुरहरा, जिला डीग को गिरफ्तार किया गया है।
डीग पुलिस और जिला डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में सामने आए बैंक खातों, सिम कार्ड और साइबर ठगी से जुड़े रिकॉर्ड ने इस अंतरराज्यीय नेटवर्क के संचालन का दायरा उजागर किया है। 287 फ्रॉड संबंधी शिकायतों में लगभग 28 करोड़ रुपये की साइबर ठगी और करीब 500 बैंक खातों व 1500 फर्जी सिम कार्ड की उपलब्धता से जुड़े तथ्य जांच में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
