जिला पुलिस अधीक्षक डीग शरण गोपीनाथ के निर्देश पर जिले में अपराध पर अंकुश लगाने तथा लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत डीग पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार अवैध हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस थाना कैथवाड़ा ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी लखविन्दर पुत्र हरवंश, जाति सिख, उम्र 47 वर्ष, निवासी रांफ, थाना कैथवाड़ा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 12 बोर बंदूक, एक 315 बोर पौना तथा एक 315 बोर कट्टा बरामद कर जब्त किया।

इसी अभियान के तहत पुलिस थाना पहाड़ी एवं डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घाटमिका निवासी मुल्जिम फैसल को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुल्जिम के कब्जे से एक अवैध 315 बोर पौना बरामद कर जब्त किया तथा इस संबंध में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में कुल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार अवैध हथियार जब्त किए गए हैं। पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story