पुलिस अधीक्षक डीग शरण गोपीनाथ के निर्देशन में डीग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद रेंज स्तर के टॉप-10 में शामिल 70 हजार रुपए के कुख्यात अंतर्राज्यीय अपराधी सद्दाम निवासी घाटमिका को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और एक बिना नंबरी मोटरसाइकिल जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपी सद्दाम पर भरतपुर रेंज कार्यालय की ओर से 35 हजार रुपए, जिला अलवर से 25 हजार रुपए तथा जिला दौसा से 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी ने फायरिंग की, जिसमें कांस्टेबल नेतराम की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी। इसके बावजूद कांस्टेबल ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाश को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार सद्दाम गो-तस्करी और पुलिस पर फायरिंग के कई मामलों में वांछित चल रहा था। आरोपी दौसा के मानपुर थाने में होमगार्ड जवान की हत्या के मामले में भी आरोपी है। इसके अलावा अलवर के मालाखेड़ा क्षेत्र में पुलिस पर फायरिंग की घटना में भी उसका नाम सामने आया था।

कुख्यात अपराधी सद्दाम के खिलाफ गो-तस्करी, पुलिस पर फायरिंग, हत्या और अन्य संगीन अपराधों से जुड़े लगभग 23 प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। डीग पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में संगठित अपराध और गो-तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story