डीग: 5 किलो गांजे के साथ तस्कर भगवानसिंह गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज
कोतवाली पुलिस ने दिल्ली दरवाजा क्षेत्र में दबिश देकर 5.235 किलो गांजा बरामद किया, आरोपी से नेटवर्क के बारे में पूछताछ जारी।

पुलिस अधीक्षक डीग शरण गोपीनाथ के. के निर्देश पर जिले में अपराध पर अंकुश लगाने तथा अवैध मादक पदार्थों के विक्रय एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना कोतवाली डीग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 5 किलो 235 ग्राम गांजा जब्त किया है।
पुलिस थाना डीग कोतवाली ने 15 मई शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी रामनरेश मीणा ने मय जाब्ता व सरकारी वाहन के साथ उच्चाधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान की पालना में एएनटीएफ जयपुर से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस टीम दिल्ली दरवाजा डीग निवासी भगवानसिंह पुत्र सियाराम गुर्जर के मकान पर पहुंची और नियमानुसार तलाशी ली।
तलाशी के दौरान आरोपी के मकान से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही करीब 5 किलो 235 ग्राम गांजा जब्त कर लिया। मामले में पुलिस थाना डीग कोतवाली में मुकदमा संख्या 131/2026 धारा 8/20 एवं 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी भगवानसिंह को गिरफ्तार कर लिया है तथा उससे अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और तस्करी नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इस कार्रवाई को पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
