डीग, 16 जुलाई। जिला पुलिस अधीक्षक डीग शरण गोपीनाथ के निर्देशन में जिले में साइबर ठगों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन एण्टीवायरस” के तहत डीग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी सिम विक्रेता और गुजरात से गिरफ्तार दो सिम सप्लायर सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 179 फर्जी सिम कार्ड जब्त किए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस थाना जालूकी, जिला डीएसटी और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई। कार्रवाई के दौरान फर्जी सिम विक्रेता सहबाज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 175 फर्जी सिम कार्ड तथा विवो कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया गया।

पुलिस थाना जालूकी की जांच में सामने आया कि गुजरात के फर्जी सिम सप्लायरों से फर्जी सिम खरीदकर भोले-भाले लोगों को फंसाकर धोखाधड़ी करने वाले चार आरोपियों तौफिक, अरमान, अहसान और मुबारिक को जिला डीग से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से चार मोबाइल फोन, उनमें लगे सिम कार्ड तथा चार फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए।

गिरफ्तार फर्जी सिम विक्रेता की पहचान सहबाज पुत्र जाहुल, जाति मेव, उम्र 28 वर्ष, निवासी रायपुर, पुलिस थाना सीकरी, जिला डीग के रूप में हुई है। पूछताछ में सहबाज ने बताया कि वह सूरत (गुजरात) से 600 रुपये प्रति सिम कार्ड के हिसाब से फर्जी सिम खरीदता था और उन्हें अपने आसपास तथा मेवात क्षेत्र में साइबर ठगी करने वाले व्यक्तियों को 2000 से 2500 रुपये प्रति सिम कार्ड के हिसाब से बेचता था।

सहबाज से विस्तृत पूछताछ और साइबर तकनीकी के आधार पर पुलिस ने फर्जी सिम सप्लायर सौरभ पुत्र ब्रजकिशोर, जाति राजपूत, निवासी 204, अराधना लेक टाउन, वी-2, ग्राम जोलवा, पुलिस थाना पलसाना, जिला सूरत ग्रामीण तथा तरूण उर्फ मोहित पुत्र सूखपाल, जाति यादव, निवासी 376, अराधना लेक टाउन, वी-2, ग्राम जोलवा, पुलिस थाना पलसाना, जिला सूरत, गुजरात को दिनांक 12.04.26 को सूरत, गुजरात से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन सहित सिम कार्ड जब्त किए गए।

आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दिनांक 13.07.26 को चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें तौफिक पुत्र समसू, जाति मेव, निवासी उडकी दल्ला, थाना सीकरी, जिला डीग, अरमान पुत्र जाकिर, जाति मेव, उम्र 20 वर्ष, निवासी रायपुर, पुलिस थाना सीकरी, जिला डीग, अहसान पुत्र फैजू, जाति मेव, निवासी गढ़ी मेवात, पुलिस थाना खोह, जिला डीग तथा मुबारिक पुत्र कासम, जाति मेव, उम्र 20 वर्ष, निवासी बिडगॉव, पुलिस थाना नगर, जिला डीग शामिल हैं।

विस्तृत पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फर्जी सिम सप्लायरों से ऊंचे दामों पर फर्जी सिम खरीदते थे और उन्हीं सिम कार्डों का उपयोग देश के भोले-भाले लोगों को फंसाकर धोखाधड़ी के जरिए रुपये ऐंठने तथा साइबर ठगी करने में करते थे। पुलिस की इस कार्रवाई में फर्जी सिम कार्डों की आपूर्ति और उनके जरिए संचालित साइबर ठगी के नेटवर्क पर महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story