डीग में अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर और 1 ट्रेलर जब्त; 6 गिरफ्तार
ऑपरेशन पृथ्वी के तहत पहाड़ी, सीकरी और गोपालगढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध खनिज डस्ट, गिट्टी और बजरी का परिवहन कर रहे वाहनों को पकड़ा।

जिला पुलिस अधीक्षक डीग शरण गोपीनाथ (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन पृथ्वी के तहत जिला पुलिस ने अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन सामग्री से भरे 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 1 ट्रेलर जब्त कर 6 चालकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस थाना पहाड़ी एवं क्यूआरटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांव केरूआ के पास कॉमा रोड पर अवैध खनिज डस्ट और गिट्टी से भरे 3 ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए। कार्रवाई के दौरान तीनों वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में पुलिस थाना सीकरी की टीम ने अवैध गिट्टी और बजरी से भरे 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए तथा दोनों ट्रैक्टर चालकों को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, थाना गोपालगढ़ पुलिस टीम ने अवैध खनन की मोरम परिवहन करते हुए एक ट्रेलर चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक टाटा ट्रेलर एवं अवैध खनन सामग्री जब्त कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
जिला पुलिस द्वारा ऑपरेशन पृथ्वी के तहत की गई यह कार्रवाई अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
