डीग, 23 सितंबर। पीएम श्री श्रीमती शीला जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बहज जिला डीग में सत्र 2026-27 की 70वीं जिला स्तरीय छात्र-छात्रा 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग कराटे और बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह के दौरान विद्यालय परिसर खेल भावना, उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रौदान सिंह गिरदावर रहे। समारोह में भगवानदास गुप्ता प्राचार्य पर्यवेक्षक के रूप में तथा श्रीमती अनुराधा शर्मा मुख्य निर्णायक के रूप में उपस्थित रहीं। इसके अलावा श्री लाल सिंह जी सेवानिवृत प्रधानाचार्य, विमल जी पूर्व पंचायत समिति सदस्य, अजय सिंह हवलदार, परमानंद, मुकेश शर्मा, मेघश्याम जी यथावत प्राचार्य, कुलदीप सिंह उप प्राचार्य, दीपक वर्मा, केदारनाथ शर्मा, अजय यादव, हेमंत कौर, चेतना गौड़, सरोज शर्मा, बबली गुप्ता, निखिल कौशिक, थान सिंह, उमेश योगी, राजू भारद्वाज, भवानी शंकर, गजेंद्र सिंह, हरिओम शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों एवं शिक्षा-जगत से जुड़े प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतियोगिता के संयोजक और पीएम श्री विद्यालय बहज के प्राचार्य मुकुट बिहारी शर्मा ने की।

मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, आत्मविश्वास, समर्पण और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, आत्मअनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है।

प्रधानाचार्य मुकुट बिहारी शर्मा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि विद्यालय को जिला स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिलना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार का प्रयास रहेगा कि सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण, आवश्यक सुविधाएं और सकारात्मक मंच उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “मैदान में जीत से अधिक महत्वपूर्ण है अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना, क्योंकि सच्चा खिलाड़ी परिणाम से नहीं, अपने संघर्ष और अनुशासन से पहचाना जाता है।”

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। कराटे और बॉक्सिंग के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, तकनीक, आत्मरक्षा कौशल, शारीरिक क्षमता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों की ऊर्जा और उत्साह देखते ही बन रहा था।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रशासन, शारीरिक शिक्षकों, निर्णायकों, प्रशिक्षकों एवं समस्त आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं।

यह जिला स्तरीय प्रतियोगिता खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचान देने के साथ युवाओं में अनुशासन, आत्मरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश भी दे रही है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story