डीग के पसोपा में निशुल्क नेत्र जांच शिविर, 161 मरीजों की स्क्रीनिंग, 15 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भेजा गया
161 मरीजों की निशुल्क नेत्र जांच, 38 की मोतियाबिंद स्क्रीनिंग और 15 मरीजों को ऑपरेशन के लिए मथुरा भेजा गया। जानिए डीग के पसोपा शिविर की पूरी जानकारी।

डीग जिले के पसोपा गांव में आयोजित नेत्र जांच शिविर में चिकित्सक ग्रामीणों की आंखों की जांच करते हुए।
डीग जिले के गांव पसोपा स्थित राजीव गांधी अटल सेवा केन्द्र पर कल्याणम करोति नेत्र संस्थान, मथुरा द्वारा निशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन पशुपतिनाथ मंदिर के महंत बलरामदास, पंडित हीरालाल शास्त्री एवं मुनेश भगत जी के सानिध्य में प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संपन्न हुआ।
शिविर में कल्याणम करोति नेत्र संस्थान के डीग जिला प्रभारी भानु जोशी, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. स्नेहा, काजल, शालू तथा अत्याधुनिक वाहन चालक ऋषि राजपूत ने सेवाएं प्रदान करते हुए शिविर का संचालन किया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई।
शिविर के दौरान कुल 161 मरीजों की आंखों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 38 मरीजों की मोतियाबिंद के लिए स्क्रीनिंग की गई, जबकि 11 मरीजों को चश्मे वितरित किए गए। इसके अलावा आंखों से संबंधित समस्याओं, जैसे पानी आना, खुजली होना आदि के उपचार के लिए आवश्यक दवाइयों का भी वितरण किया गया।
मोतियाबिंद से पीड़ित 15 मरीजों को अत्याधुनिक वातानुकूलित चल वाहन के माध्यम से निशुल्क ऑपरेशन के लिए कल्याणं करोति नेत्र अस्पताल, गोवर्धन मथुरा रोड, जचौदा (मथुरा) भेजा गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निशुल्क नेत्र जांच, परामर्श, दवा और मोतियाबिंद उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
