डीग, 4 नवंबर। डीग जिले में 5 नवंबर को होने वाले पंचायतीराज आम चुनाव के तहत सरपंच एवं पंच पदों के लिए मतदान को भयमुक्त, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस एवं प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के निर्देशानुसार कामां, पहाड़ी, बृज नगर और सीकरी क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ ने मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। साथ ही आमजन से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया गया है।

पुलिस एवं प्रशासन ने नागरिकों को अफवाहों से दूर रहने और सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की हिदायत दी है। चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का व्यवधान डालने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला पुलिस एवं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 5 नवंबर को होने वाले मतदान के दौरान भयमुक्त, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story