महिलाओं और पीड़िताओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता सेवाओं की गुणवत्ता और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीग द्वारा वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सेंटर पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और पीड़ितों को प्रदान की जा रही सहायता व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया गया।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीग के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमराज गौड़ के निर्देशन में यह निरीक्षण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीग की सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेनू शकित ने वन स्टॉप सेंटर डीग पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेंटर पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान खाने के प्रबंधन से संबंधित मैनुअल, प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं, पीड़िताओं के ठहरने के लिए उपलब्ध स्थान, साफ-सफाई की व्यवस्था तथा पीड़ितों को उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं का गहनता से जायजा लिया गया।

वन स्टॉप सेंटर महिलाओं और पीड़िताओं को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण व्यवस्था है। ऐसे में निरीक्षण के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया कि जरूरतमंदों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं।

इस अवसर पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल डीग के डिप्टी चीफ राजेंद्र कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। निरीक्षण की यह कार्रवाई पीड़ितों को बेहतर सुविधाएं और प्रभावी विधिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story