डीग जिले के श्रीधाम जटेरी में गंध मादन पर्वत के मध्य स्थित श्री राधा कुंज बिहारी जी मंदिर परिसर में श्रीहरिदास जी परम्परा में संतों के आशीर्वाद और महंत श्री श्री 108 परम पूज्य श्री विपिन बिहारी दास जी महाराज के सानिध्य में श्री निकुंज विलास रस महोत्सव का आयोजन हुआ जिसका समापन विशाल भंडारे और संत समागम के साथ हुआ!

श्रीमद भागवत कथा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

श्री राधाकुंज बिहारी दास जी मंदिर महंत श्री विपिन बिहारी दास जी महाराज ने बताया कि:

"श्री निकुंज विलास रस महोत्सव के दौरान साधु संतों और भक्त व श्रद्धालुओं ने कथा व्यास परम श्रद्धेय श्री इन्द्रेश जी उपाध्याय के श्री मुख्य से श्रीमद भागवत कथा का रसपान किया।"
  • कृष्ण स्थली में रात्रि के समय महारास का आयोजन हुआ।
  • बृज की फूलों की होली सहित भजन संध्या का आयोजन हुआ।
  • इसमें भक्त और श्रद्धालु भक्तिमय होकर आनंदित हुए।

भक्तों की उपस्थिति और क्षेत्रीय सहभागिता

इस दौरान श्री धाम जटेरी के साधु संत व कार्मिको सहित मथुरा, वृन्दावन, गोवर्धन, राधकुण्ड, नंदगांव और बरसाना व सम्पूर्ण बृजमंडल के साधु संत व स्थानीय लोग शामिल रहे।

देशभर से उमड़ा जनसैलाब

  • दिल्ली और उत्तर प्रदेश
  • हरियाणा और मध्यप्रदेश
  • उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न प्रदेश
  • अन्य दूर-दराज से आए भक्त व श्रद्धालु

बाईट: "श्री विपिन बिहारी दास महाराज, महंत, जटेरी धाम"

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story