डीग, 1 सितंबर। नगर निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) मयंक मनीष ने जिले के संबंधित नगरीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह आदेश वरिष्ठ उप शासन सचिव, सामान्य प्रशासन (ग्रुप-2) विभाग, राजस्थान, जयपुर के आदेश की अनुपालना में जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में नगरपालिकाओं पहाड़ी, कामां एवं सीकरी के सदस्य निर्वाचन के लिए 9 सितंबर, बुधवार को मतदान होगा। वहीं द्वितीय चरण में नगरपरिषद डीग तथा नगरपालिकाओं कुम्हेर एवं बृज नगर के सदस्य निर्वाचन के लिए 11 सितंबर, शुक्रवार को मतदान निर्धारित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के तहत 9 सितंबर और 11 सितंबर को संबंधित नगरीय निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह सार्वजनिक अवकाश केवल संबंधित नगरीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों तक ही सीमित रहेगा। जिले के अन्य तहसील एवं ग्राम क्षेत्रों में यह अवकाश लागू नहीं होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक मनीष ने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की है। इस आदेश के साथ संबंधित नगरीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस पर अवकाश की स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story