डीग, 3 अगस्त। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत डीग’ के तत्वावधान में डीग जिले के गांव बहताना स्थित चमन बाल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ राष्ट्रीय अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 200 से अधिक युवा प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा, संकल्प और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति और जागरूकता के रंग में रंगा नजर आया।

समारोह के दौरान युवाओं की प्रतिभा और उत्साह को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। स्लैम पोएट्री प्रतियोगिता में सौम्या खंडेलवाल ने अपनी सशक्त कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर प्रथम स्थान हासिल किया। नृत्य प्रतियोगिता में गीतिका एंड ग्रुप की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में अजय कुमार योगी प्रथम तथा भूमिका सिंह द्वितीय स्थान पर रहे।

इसी क्रम में सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में संजू की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में लवी पारासर प्रथम तथा साक्षी सांखला द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से नशा मुक्ति के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में पवित्रा कुमारी ने अपने तर्कों के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि धनश्याम द्वितीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी तारा चंद सिनसिनवार ने युवाओं की ऊर्जा और सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि जब युवा शक्ति संगठित होकर किसी सामाजिक बुराई के खिलाफ खड़ी होती है, तब विकसित भारत @2047 का सपना साकार होना तय है।

इस अवसर पर जिला संयोजक आचार्य हरि शंकर सनातनी, मास्टर भूदेव सिंह, श्रीमती संजू, भजनलाल, जगदीश सहारई, परसोती मेंबर, कैलाश, कन्हैया, रोशनलाल गुप्ता, लोकेश कुमार, नारायण सिंह, राजकुमार, अम्बरीष कुमार तथा शंकर परमार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश गिरसै ने किया। आयोजन ने युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश देने के साथ सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके संकल्प को भी मजबूती प्रदान की।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story