डीग में शुक्रवार, 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के तहत पंचायत समिति सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जयपुर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान डीग जिले के 17 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी डीग अमित कुमार मीना, भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश बंसल, उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ भावना यादव तथा गृह राज्य मंत्री के प्रतिनिधि एवं समाजसेवी लेखपत गुर्जर ने नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। अतिथियों ने सभी नव नियुक्त कार्मिकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अतिथियों ने कहा कि सरकारी सेवा में चयन के बाद नव नियुक्त कार्मिकों को पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ आमजन की सेवा को प्राथमिकता देनी चाहिए। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के 7, प्रशासनिक सुधार विभाग के 2, कार्मिक विभाग के 3, यूनानी चिकित्सा विभाग के 2, राजस्व विभाग के 1, पुलिस विभाग के 1 तथा एनएचएम के 1 नव नियुक्त कार्मिक सहित कुल 17 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर जयपुर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। डीग में उपस्थित नव नियुक्त कार्मिकों एवं प्रतिभागियों ने भी नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में नव नियुक्त कार्मिकों एवं उनके परिजनों में उत्साह का माहौल रहा। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले कार्मिकों ने रोजगार का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नव नियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

डीग में आयोजित जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में नियुक्ति पत्र वितरण के साथ नव नियुक्त कार्मिकों को जनसेवा और नशामुक्ति के संकल्प से भी जोड़ा गया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story