डीग में तिरंगा यात्रा से गूंजा देशभक्ति का संदेश, विधायक शैलेश दिगंबर सिंह रहे नेतृत्व में
डीग में 14 अगस्त को डीग-कुम्हेर विधायक डॉक्टर शैलेश दिगंबर सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकली। सैकड़ों कार्यकर्ता, आमजन और प्रेम भारती विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया।

तस्वीर में डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह और स्कूली छात्र हाथों में तिरंगा थामे हुए नजर आ रहे हैं।
डीग, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए डीग-कुम्हेर विधायक डॉक्टर शैलेश दिगंबर सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, आमजन एवं प्रेम भारती विद्यालय के छात्रों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। पूरे कस्बे में तिरंगे के साथ देशभक्ति का माहौल नजर आया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ लक्ष्मण मंदिर नगर परिषद डीग के सामने से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों लोग यात्रा में शामिल हुए और डीग-कुम्हेर विधायक डॉक्टर शैलेश दिगंबर सिंह के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए। करीब एक किलोमीटर लंबी इस यात्रा का शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
तिरंगा यात्रा लक्ष्मण मंदिर से प्रारंभ होकर मेन मार्केट, घंटाघर और नई सड़क होते हुए शहीद स्थल पुराने बस स्टैंड पहुंची। यहां शहीद स्मारक पर डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश बंसल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता, प्रदीप शर्मा उर्फ बंटू पूर्व वाइस चेयरमैन, पूर्व सभापति निरंजन टकसालिया, पूर्व सांसद सांसद प्रत्याशी खेमचंद कोली, मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश गिरसे, जगदीश टकसालिया, गजानन पचौरी, राहुल लवानिया, गोपाल इंदोलिया, इंदर फौजदार अऊ दरवाजा, भगवान यदुवंशी, मुंशी सरपंच, पवन खंडेलवाल सहित सैकड़ों लोग यात्रा में शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा के दौरान लक्ष्मण मंदिर से शहीद स्थल तक पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा। शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
