गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर डीग जिले के जड़खोड़ गौधाम के तत्वावधान में तथा गौ रक्षक दल के नेतृत्व एवं बेवी मौसी के सानिध्य में समस्त साधु-संतों और गौ भक्तों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति तथा राजस्थान के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर मयंक मनीष को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में गौ संवर्धन को बढ़ावा देने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की गई। इसके साथ ही गौ सेवा सम्मान अभियान के तहत साधु-संतों और गौ भक्तों ने तीन लाख साठ हजार हस्ताक्षरों की प्रतियां भी जिला कलेक्टर को सौंपीं।

इस अवसर पर डीग जिले के गौ रक्षक दल, गौ भक्तों और साधु-संतों ने लक्ष्मण मंदिर से लोहा मंडी होते हुए भजन-कीर्तन के साथ पैदल नगर भ्रमण किया और कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। इस पैदल यात्रा में बजरंग दल द्वारा लाई गई कामधेनु गाय भी शामिल रही, जो आकर्षण का केंद्र बनी रही।

कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचने के बाद साधु-संतों ने जिला कलेक्टर मयंक मनीष को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले परिसर के बाहर हरि कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गौ भक्त शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान श्री जड़खोड़ गौधाम के व्यवस्थापक श्री तारा बाबा, कामा के नृसिंह मंदिर के संत धनंजय महाराज, सज्जन दास जी महाराज, विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष भूरी सिंह, जड़खोड़ गौधाम के बटुक विद्यार्थी सहित संत समाज, गौ भक्त और गौ रक्षक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ज्ञापन के माध्यम से गौ संवर्धन, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग प्रशासन के माध्यम से संबंधित संवैधानिक पदाधिकारियों तक पहुंचाई गई।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story