डीग शहर के सराय मोहल्ले में बुधवार शाम करीब 6 बजे एक 22 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के समय घर में कोई अन्य परिजन उसके पास मौजूद नहीं था। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई के बाद गुरुवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार, महिला का ससुर जग्गा भेड़ चराने के लिए जंगल गया हुआ था, जबकि उसकी सास पशुओं को चारा डालने के लिए घर के पास बने नोहरे में गई हुई थी। इसी दौरान विवाहिता प्रवेशा (22) ने घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में कुंदे से चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली।

कुछ देर बाद जब ससुर जग्गा और उसकी पत्नी घर लौटे तो उन्होंने विवाहिता को आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर वे छत पर बने कमरे तक पहुंचे, जहां कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। ससुर ने जंगले से अंदर देखा तो प्रवेशा फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली।

घटना के समय मृतका का पति सरपंच (25) मथुरा में डेयरी का काम कर रहा था और वह उसी समय डेयरी पर मौजूद था। मृतका प्रवेशा (22) भरतपुर जिले के खैमरा गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी फरवरी 2026 में डीग के सराय मोहल्ला निवासी सरपंच के साथ हुई थी।

घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम डीग अमित मीणा तथा शहर कोतवाली थाना पुलिस अधिकारी हीरालाल मीणा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बुधवार रात मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीग जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

पुलिस ने गुरुवार को मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए आगे की कार्रवाई की।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story