7 अगस्त शुक्रवार को डीग के राजकीय महाविद्यालय में महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम-2026 के तहत उपमहानिरीक्षक पुलिस (सीआईडी सीबी) श्रीमती राशि डोगरा डूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा, डिजिटल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण टीम ने छात्राओं एवं महिलाओं को आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के लिए व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया तथा आत्मरक्षा का लाइव प्रदर्शन (डेमो) प्रस्तुत किया। इसके साथ ही राजस्थान पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सुरक्षात्मक योजनाओं की कार्यप्रणाली का भी प्रदर्शन किया गया।

डिजिटल सुरक्षा के तहत कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने राजकॉप ऐप एवं गरिमा हेल्पलाइन की जानकारी देते हुए छात्राओं एवं महिलाओं को बताया कि वे राजकॉप ऐप पर उपलब्ध सुविधाओं का उपयोग कर मनचलों अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में किस प्रकार त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इस संबंध में एक लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर साइबर सुरक्षा एवं हेल्पलाइन 1930 के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए क्या करें और क्या न करें की जानकारी दी गई तथा साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया।

हिंसा या उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं को एक ही स्थान पर चिकित्सीय, कानूनी एवं मनोवैज्ञानिक सहायता उपलब्ध कराने वाले वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर की सेवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही छात्राओं एवं महिलाओं को विशाखा गाइडलाइन, पोक्सो एक्ट, नवीन न्याय संहिता तथा महिला अपराधों में कड़े दंड के प्रावधानों की विधिक जानकारी दी गई। सुरक्षा की दृष्टि से नौकर एवं किराएदार सत्यापन के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।







कार्यक्रम के अंतिम चरण में आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के साथ-साथ कालिका पेट्रोलिंग एवं अन्य पुलिसकर्मियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपमहानिरीक्षक पुलिस (सीआईडी सीबी) श्रीमती राशि डोगरा डूडी ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षात्मक साधनों के प्रति जागरूक होना अनिवार्य है तथा पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर कदम पर प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक डीग कांबले शरण गोपीनाथ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश शर्मा, सीओ सीताराम बैरवा, शहर कोतवाली थाना अधिकारी हीरालाल सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर जागरूकता और कानूनी अधिकारों के प्रति छात्राओं एवं महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story