डीग, 15 जुलाई। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अल्का लांबा, राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह तथा प्रदेश प्रभारी श्रीमती दीप्ति सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को डीग जिले की कुम्हेर तहसील के गांव भटावली में जिला महिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीग जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव ने की, जबकि इसका आयोजन जिला प्रभारी श्रीमती तस्लीम के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

एडवोकेट स्वेता यादव ने बताया कि बैठक में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों तथा महिला कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने, रिक्त पदों की पूर्ति तथा प्रत्येक ब्लॉक में संगठनात्मक गतिविधियों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़कर महिला नेतृत्व को मजबूत करने पर भी सहमति बनी।

बैठक में 21 जुलाई से प्रारंभ हो रहे संसद के मानसून सत्र के दौरान अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित होने वाले “संसद चलो” अभियान की तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर अधिक से अधिक महिला कार्यकर्ताओं की दिल्ली में भागीदारी सुनिश्चित करने, जिला स्तर पर समन्वय समिति गठित करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया।

बैठक के अंत में एडवोकेट स्वेता यादव ने कहा कि सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, महिला अधिकारों की रक्षा तथा जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया। बैठक में प्रमुख रूप से डीग जिले की उपाध्यक्ष ममता भटवली, हलीमा खान, कामा अध्यक्ष शिफा जुनैद खान, महासचिव बबीता राहुल, मिथलेश, विमला, सुमन, नीतू, जयकम, जुनेद, बदन सिंह, उमेश, मोहन, कल्लन, साहब, निर्मला, मधु और किरण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story