डीग जिले में महिला कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से 15 जुलाई 2026 को कुम्हेर तहसील के गांव भटावली में जिला संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव के नेतृत्व में तथा डीग प्रभारी तस्लीम बेगम की अध्यक्षता में संपन्न होगी, जिसमें 21 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के दौरान प्रस्तावित “संसद चलो” अभियान की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अल्का लांबा के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में महिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में डीग जिले में आयोजित होने वाली इस बैठक को संगठन विस्तार और आगामी गतिविधियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला स्तर पर महिला कांग्रेस संगठन को अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाना, संगठन का विस्तार करना, अधिक से अधिक महिलाओं को महिला कांग्रेस से जोड़ना तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार करना रहेगा।

उन्होंने बताया कि बैठक में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ-साथ राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से सक्रिय महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बैठक के दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा, रिक्त पदों की जानकारी, संगठन विस्तार तथा महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

इसके साथ ही 21 जुलाई 2026 से प्रारंभ हो रहे संसद के मानसून सत्र के दौरान अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित होने वाले “संसद चलो” विशाल प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर विशेष रणनीति भी बनाई जाएगी। इस दौरान अधिक से अधिक महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने, जिला स्तर पर समन्वय स्थापित करने तथा आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।

प्रदेश महिला कांग्रेस ने सभी जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं महिला कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे संगठनात्मक बैठक में समय पर उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ “संसद चलो” अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Updated On
Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story