डीग, 2 अक्टूबर। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती समारोह-2026 के अवसर पर शुक्रवार को नगर परिषद डीग के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में जिला कलेक्टर मयंक मनीष सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह के दौरान महात्मा गांधी के प्रिय भजनों ‘रघुपति राघव राजा राम’ एवं ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ का गायन किया गया। उपस्थितजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सद्भाव एवं सेवा के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रासंगिक हैं। सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक सद्भाव के उनके संदेश को व्यवहार में अपनाकर ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकती है।

समारोह में महात्मा गांधी के जीवन, आदर्शों एवं उनके द्वारा दिए गए सत्य और अहिंसा के संदेश को स्मरण करते हुए उनके विचारों को जनजीवन में अपनाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति अर्पित गुप्ता, आयुक्त नगर परिषद कुलदीप सिंह, समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप सिंह, राजेश जांगिड़ सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story