डीग में लोक अदालत मोबाइल वैन रवाना, गांव-गांव पहुंचकर करेगी विधिक जागरूकता अभियान
डीग में लोक अदालत मोबाइल वैन शुरू, 27 जुलाई से 14 अगस्त तक गांवों में पहुंचकर राष्ट्रीय लोक अदालत और विधिक सेवाओं की जानकारी देगी।

तस्वीर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीग के अध्यक्ष हेमराज गौड़ अन्य न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं की उपस्थिति में न्यायालय परिसर से लोक अदालत मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग के तत्वावधान में सोमवार को न्यायालय परिसर से ‘लोक अदालत मोबाइल वैन’ को अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीग हेमराज गौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मोबाइल वैन 27.07.2026 से 14.08.2026 तक डीग जिले के विभिन्न गांवों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन को विधिक सेवाओं और राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जागरूक करेगी।
मोबाइल वैन रवाना करने के अवसर पर श्रीमती सरोज मीणा, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश डीग, राम किशन शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीग, श्रीमती रेनू सकीत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डीग, नमो नारायण मीणा अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डीग, सुश्री कुसुम मीणा प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड डीग, श्रीमती भाविका कुलहरी सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट डीग, विनोद शर्मा चीफ लीगल डिंफेस काउंसिल, राजेन्द्र शर्मा डिप्टी चीफ लीगल डिंफेस काउंसिल सहित न्यायालय परिसर के सम्मानित अधिवक्तागण एवं समस्त न्यायालय कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीग की ओर से संचालित इस मोबाइल वैन का मुख्य उद्देश्य आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करना है। वैन गांव-गांव जाकर लोगों को अपने लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण करवाने के लिए जागरूक करेगी।
इसके साथ ही मोबाइल वैन के माध्यम से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। अभियान के दौरान निशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता, विशेष लोक अदालत और लोक अदालत के लाभ सहित सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी।
इस पहल का उद्देश्य न्याय को हर नागरिक के द्वार तक पहुंचाना और ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता का प्रसार कर लोगों को सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास करना है। लोक अदालत मोबाइल वैन के माध्यम से डीग जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक सेवाओं की जानकारी पहुंचाई जाएगी।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
