राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीग के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमराज गौड के निर्देशन में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीग की सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेनू शकीत ने वन स्टॉप सेंटर डीग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेंटर पर पीड़ितों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की गहनता से समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान सचिव रेनू शकीत ने सेंटर पर खाने के मैनुअल, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा, पीड़िता के रुकने के लिए पर्याप्त स्थान, साफ-सफाई व्यवस्था तथा पीड़ितों को उपलब्ध कराई जा रही लीगल एड सुविधा का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने सेंटर पर आने वाली पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्राप्त की।

इस दौरान लीगल एड डिफेंस काउंसिल डीग के डिप्टी चीफ राजेंद्र कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे। निरीक्षण का उद्देश्य वन स्टॉप सेंटर में संचालित व्यवस्थाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित करना तथा पीड़ितों को समयबद्ध कानूनी सहायता और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को मजबूत करना रहा।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में किए गए इस औचक निरीक्षण को पीड़ित सहायता तंत्र की निगरानी और पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे जरूरतमंद महिलाओं को बेहतर सुरक्षा, कानूनी सहायता और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story